Jaunpur news:चार वर्षीय मासूम की हत्या का आरोपी छह घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने किया घटना का खुलासा
Jaunpur news: Accused of murdering a four-year-old innocent arrested within six hours, police revealed the incident

ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के धनेजा गांव में चार वर्षीय बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को घटना के छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना जफराबाद में मुकदमा संख्या 146/2026, धारा 137(2) एवं 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पता चला कि घटना वाले दिन आरोपी साहबलाल निषाद (42) को बच्ची से बातचीत करते और रात में उसके आसपास देखा गया था। ग्रामीणों से पूछताछ में भी आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।
पुलिस के मुताबिक, हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। हालांकि, उसका यह कथित स्वीकारोक्ति बयान न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है और मामले की जांच जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह, महिला उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस मामले में साक्ष्य संकलन और अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।



