Jaunpur accident:CTET परीक्षा देकर लौट रहे युवक-युवती की बोलेरो की टक्कर से मौत
Jaunpur accident: A young man and woman returning after taking the CTET exam died after being hit by a Bolero.

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गांगौली बाजार में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों CTET परीक्षा देकर घर लौट रहे थे।मृतकों की पहचान लिटिल वर्मा (24) पुत्र सियाराम वर्मा, निवासी गांगौली, थाना सरपतहां तथा नेहा वर्मा (23) पुत्री संतराम वर्मा, निवासी करनपुर, थाना लंभुआ, जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है।
Jaunpur news:कलेक्ट्रेट में जन सुविधा केन्द्र शुरू, अब सुबह 8 से रात 10 बजे तक दर्ज होंगी शिकायतें
जानकारी के अनुसार लिटिल वर्मा अपनी रिश्तेदार नेहा वर्मा को बाइक से CTET परीक्षा दिलाने ले गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों बुधवार दोपहर करीब एक बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांगौली बाजार में सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
Jaunpur news:खून से सने कपड़े और गुटखे के पैकेट ने खोला राज, 4 साल की मासूम का दरिंदा
स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही सरपतहां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है तथा मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
Jaunpur news:अब सैटेलाइट तकनीक से होगा भूमि सीमांकन, जौनपुर की सभी तहसीलों को मिला GNSS रोवर
हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।



