आजमगढ़:गंभीरपुर पुलिस चौकी प्रभारी संदीप दुबे का पल्हना पुलिस चौकी पर हुआ स्थानांतरण, विदाई समारोह का हुआ आयोजन
Azamgarh: Gambhirpur police post in-charge Sandeep Dubey was transferred to Palhna police post, farewell ceremony was organised.

गंभीरपुर/ आजमगढ़। गंभीरपुर थाना के गंभीरपुर पुलिस चौकी प्रभारी संदीप दुबे का गंभीरपुर से पल्हना पुलिस चौकी प्रभारी के रूप में स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे पुलिस चौकी परिसर में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पुलिस चौकी प्रभारी संदीप दुबे को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
Azamgarh news:Bike collides with tractor-trolley, middle-aged man dies
बताते चले की आजमगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार द्वारा कई थाना प्रभारी व पुलिस चौकी प्रभारी का स्थानांतरण किया गया था उसी क्रम में गंभीरपुर पुलिस चौकी प्रभारी संदीप कुमार दूबे का स्थानांतरण पल्हना पुलिस चौकी प्रभारी के रूप में किया गया था। शुक्रवार को पुलिस चौकी परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता विजय प्रकाश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित गणमान्य लोगों ने चौकी प्रभारी का माल्यार्पण किया उसके उपरांत अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
भाजपा नेता विजय प्रकाश मिश्रा ने कहा कि चौकी प्रभारी का लगभग 19 महीने का कार्यकाल जो गंभीरपुर पुलिस चौकी पर रहा वह सराहनीय रहा। सम्मान से अभिभूत होकर पुलिस चौकी प्रभारी संदीप दुबे ने कहा कि यहां की क्षेत्र की जनता, गणमान्य लोग मुझे जो स्नेह और प्यार दिए उसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। इस मौके पर वीरेंद्र पाठक, शशिकांत उपाध्याय उर्फ़ डब्लू मास्टर, इंद्रेश राय, पद्माकर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मनीष राय, ग्राम प्रधान संतोष कुमार, कुंदन मिश्रा, समाजसेवी संदीप सेठ,इसरास अहमद,पत्रकार राम अवतार स्नेही, राहुल कुमार पाण्डेय समेत पूरा स्टॉफ मौजूद था।



