Azamgarh News:नव नियुक्त भाजपा अध्यक्ष गोरखपुर परिक्षेत्र विनोद राय का भब्य स्वागत 

नव नियुक्त भाजपा अध्यक्ष गोरखपुर परिक्षेत्र विनोद राय का भब्य स्वागत

दीदारगंज -आजमगढ़

नव नियुक्त भाजपा अध्यक्ष गोरखपुर परिक्षेत्र विनोद राय का काफिला ज्यों ही मार्टीनगंज के महुजा मोड़ स्थित श्रावस्ती नरेश महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा के पास पहुंचा तभी पहले से उपस्थित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम स्वारथ राजभर के नेतृत्व में विनोद राय जिन्दाबाद,राम स्वारथ राजभर जिन्दाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लगाए इसके बाद अध्यक्ष विनोद राय ने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया तत्पश्चात सैकड़ों भाजपा जनों ने विनोद राय को फूलमालाओं से लाद दिया।इस अवसर पर अरूणाकर सिंह हैप्पी,गौरव सिंह मोनू पूर्व प्रमुख,अंकुर राय, सुबास चौहान हुब्बीगंज ,डा0अमित कुमार,राजेश राजभर,जलज राजभर, राकेश राजभर आदि उपस्थित थे। इसके बाद विनोद राय के दीदारगंज पहुंचने पर विनोद राय ने डा 0भीमराव आम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मंडल अध्यक्ष भाजपा दीदारगंज मनीष सिंह के नेतृत्व में भाजपा जनों ने नव नियुक्त भाजपा अध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया इस अवसर पर , जितेन्द्र सिंह,कोमल सोनकर,रोशन लाल राजभर ,अनिल मिश्र ,सुनील सिंह,अहसन आजीज उर्फ लल्ला, केसरी गुप्ता,शिव प्रसाद गुप्ता,विनय राजभर,संदीप राजभर आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button