Azamgarh News:शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना पवई, जनपद आजमगढ़*

*दिनांक–01.09.2026*

 

*🔹 शादी का झांसा देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*🔹 अतरौलिया बस स्टैण्ड से किशोरी सकुशल बरामद, अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

➡️थाना पवई क्षेत्र की एक किशोरी दिनांक 09.04.2026 को घर से बाहर जाने की बात कहकर निकली थी, जिसके वापस न लौटने पर परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई। कोई जानकारी न मिलने पर दिनांक 13.04.2026 को थाना पवई पर तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-88/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

➡️पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के क्रम में दिनांक 01.09.2026 को उ0नि0 लालबहादुर बिन्द मय पुलिस टीम ने सूचना पर मुकदमे से सम्बन्धित किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए *अभियुक्त राजमणि शर्मा (24 वर्ष), निवासी जनपद सुल्तानपुर को अतरौलिया* बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया।

 

➡️मुकदमे में धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button