Azamgarh News:निजामाबाद के उपजिलाधिकारी जनता की समस्या को 10 बजे से 12 बजे तक सुनते है

निजामाबाद के उपजिलाधिकारी जनता की समस्या को 10 बजे से 12 बजे तक सुनते है

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद आजमगढ़।निजामाबाद के उपजिलाधिकारी जनता की समस्या के समाधान के लिए रोज जनता दरबार लगाते हैं।रोज सुबह अपने चैम्बर में 10 बजे से 12 बजे तकअपने चैम्बर में बैठ जाते हैं और दरबार में जनता की समस्या बहुत गौर से सुनते हैं और उनके समाधान के लिए नवागत नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपते हैं।बेहद शांत खुश मिजाज हृदय के नवागत नायब तहसीलदार क्षेत्र में जाकर देखकर उपजिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट सौंपते हैं फिर उपजिलाधिकारी अपना निर्णय सुनाते है।उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के निर्णय से क्षेत्र की जनता बेहद खुश है।आज क्षेत्र की जनता अपनी हर छोटी या बड़ी समस्या उपजिलाधिकारी से कह पा रही है और उसका निदान भी हो जा रहा है जिसके कारण जनता बेहद खुश है।आज निजामवाद तहसील पर सभी अधिकारी काफी अच्छे और सुलझे हुए आए हुए हैं जनता जिनसे बिना किसी संकोच के अपनी समस्या स्थापित करती है और उसे उसका समाधान भी मिल जाता है।उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह खुद बहुत सरल हृदय कोमल बचन के धनी अधिकारी हैं ,आज क्षेत्र की जनता बिना रोक टोक अपनी समस्या उपजिलाधिकारी से कह पा रही है और उपजिलाधिकारी जनता की समस्या का समाधान तुरंत कर देते हैं या टीम गठित कर नवागत नायब तहसीलदार राहुल कुमार सिंह को मौका पर भेज कर समस्या का समाधान करवाते हैं जब स्वयं उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह खुद इतने अच्छे अधिकारी हैं तो तहसील अच्छी ही है।केवल निजामाबाद तहसील पर एक शिकायत है और जनता परेशान भी है कोर्ट नहीं चलती।कोर्ट नहीं चलती है।क्षेत्र की जनता की शिकायत है कि रोज कोर्ट ही बंद रहती है किसी का मुकदमा दो साल पुराना है तो किसी का तीन साल पुराना मुकदमा है।वकील कोर्ट चलने ही नहीं देते है।उपजिलाधिकारी के कोर्ट का बहिष्कार वकीलों ने किया हुआ है।अधिकारी कोर्ट चलाना चाहते हैं मगर वकील कोर्ट चलने ही नहीं दे रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button