Azamgarh News:बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह को भावभीनी विदाई, तरवां थाने हुए स्थानांतरित*
*बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह को भावभीनी विदाई, तरवां थाने हुए स्थानांतरित*
*ठेकमा (आजमगढ़), संवाददाता:* बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह का विदाई समारोह शुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित किया गया। राजीव कुमार सिंह का स्थानांतरण तरवा थाने पर हुआ है। उनके स्थान पर तरवां से आए चंद्रदीप कुमार ने बरदह थाने का कार्यभार संभाला।
विदाई समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों व पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। इस दौरान कई लोग भावुक हो गए। उपस्थित लोगों ने कहा कि राजीव कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय कार्य किया।
समारोह में ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र पटेल, उप निरीक्षक अंबुज राही, सुरेश चंद्र मिश्रा समेत थाना व चौकी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
इसके अलावा युवा नेता प्रवीण यादव भावी प्रत्याशी जिला पंचायत बरदह, लोक जन शक्ति पार्टी पूर्वांचल प्रदेश उपाध्यक्ष रामधनी सरोज, उसरी प्रधान योगेंद्र यादव, बागपुर प्रधान दाऊद खान सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



