Azamgarh news :बिना ब्याज बिना गारंटी सीएम युवा योजना अंतर्गत ट्रैक्टर चलित आटा-मसाला चक्की और ट्रॉली प्राप्त करें

बिना ब्याज बिना गारंटी सीएम युवा योजना अंतर्गत ट्रैक्टर चलित आटा-मसाला चक्की और ट्रॉली प्राप्त करें

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

उपायुक्त उद्योग आशुतोष श्रीवास्तव ने जानकारी देते बताया कि प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के अंतर्गत एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के युवाओं को ‘बिजनेस ऑन व्हील’ (Business on Wheel) की तर्ज पर ट्रैक्टर आधारित मिनी मसाला मिल, आटा चक्की एवं ट्राली का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि युवाओं को अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए ₹5 लाख तक का लोन बिना किसी गारंटी के और 100% ब्याज मुक्त उपलब्ध कराया जा रहा है। कुल ₹5,00,000 की परियोजना राशि में ₹4,95,000 टर्म लोन (4,05,000 का ट्रैक्टर, 90000 की चक्की) के रूप में और ₹5,000 वर्किंग कैपिटल (CC) के तौर पर स्वीकृत किए जाएंगे। इसके साथ ही सरकार द्वारा लाभार्थियों को 10% की वित्तीय सब्सिडी (यानी ₹50,000 की सीधी छूट) भी दी जाएगी।आवेदक को 10प्रतिशत 50,000rs स्वयं के अंशदान के रूप में दिया जाएगा। आवेदक द्वारा www.msme.up.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है।

पात्रता एवं मापदंड:

योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के रूप में आवेदक का कम से कम 8वीं पास होना अनिवार्य है।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज:

इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र [आधार कार्ड], पैन कार्ड, हस्ताक्षर, बैंक पासबुक, आयु प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट), जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (Project Report) और डीलर/विक्रेता का कोटेशन जमा करना होगा।

योजना की विस्तृत जानकारी, गाइडलाइंस और आवेदन प्रक्रिया में सहायता के लिए जिला उद्योग केंद्र सरफुद्दीनपुर आजमगढ़ एवं आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 7786932129, 8810416213 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button