Azamgarh news :हमले के दो आरोपी बास का डंडा व ईट के साथ गिरफ्तार जानलेवा

हमले के दो आरोपी बास का डंडा व ईट के साथ गिरफ्तार जानलेवा

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

गंभीरपुर थाना अंतर्गत रानीपुर रजमो निवासिनी अनीता पत्नी लाल बिहारी द्वारा थाना गम्भीरपुर पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 01.07.2026 की रात्रि लगभग 12:00 बजे अभियुक्त मुकेश पुत्र सहतू एवं अभिषेक पुत्र रामासरे ने उनके पुत्र जयद्रथ को खाने के बहाने अपने साथ गांव के सिवान स्थित ट्यूबवेल के पास ले जाकर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला किया, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। हमले में जयद्रथ के सिर पर गंभीर चोटें आईं।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0- 164/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 109(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

आज दिनांक 03.07.2026 को थाना गम्भीरपुर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों—

1. मुकेश पुत्र सहतू, निवासी ग्राम रानीपुर रजमो पहिलेपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 33 वर्ष।

2. अभिषेक पुत्र रामासरे, निवासी ग्राम रानीपुर रजमो पहिलेपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 25 वर्ष।

को पहिलेपुर–रानीपुर रजमो मार्ग के पास से समय 14:37 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद बांस का डंडा एवं एक अदद ईंट बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

आजमगढ़ पुलिस अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button