आजमगढ़ में रंगबाजी की रील बनी गिरफ्तारी की वजह,सरायमीर पुलिस का त्वरित एक्शन

सोशल मीडिया पर गैंगस्टर इमेज बनाना पड़ा महंगा, सरायमीर पुलिस ने दबोचा

सरायमीर (आजमगढ़), 4 जुलाई। थाना सरायमीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर डमी पिस्टल के साथ रील बनाकर भय और दहशत का माहौल बनाने का प्रयास करने वाले एक युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत की गई।

स्टार हेल्थ ने शुरू किया त्वरित मेडिकल सपोर्ट अभियान

पुलिस के अनुसार, थाना सरायमीर पर तैनात उपनिरीक्षक हरिकेश शर्मा एवं हेड कांस्टेबल अमेरिका यादव क्षेत्र में भ्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एक वीडियो संज्ञान में आया। जांच में पता चला कि अर्पित यादव (21 वर्ष), पुत्र सोचन यादव, निवासी फरीद्दुनपुर, थाना सरायमीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट “SingerArpitYadav50” से फरिहा रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान पर डमी पिस्टल लहराते हुए एक रील पोस्ट की थी। वीडियो में आपत्तिजनक गीत के माध्यम से क्षेत्र में दबदबा और भय का संदेश देने का प्रयास किया गया था।

राजमहल बना दूँ पटना में’ ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

पुलिस जांच में यह पाया गया कि उक्त पोस्ट से आमजन में भय, भ्रम एवं अफवाह फैलने की आशंका थी, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को लगभग शाम 4 बजे आरोपी को हिरासत में ले लिया तथा उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

जस्टिस राजेश बिंदल ने बताया सफल बिजनेस का असली फॉर्मूला

गौरतलब है कि थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे द्वारा सरायमीर थाने का कार्यभार संभालने के बाद से अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर रंगबाजी, हथियारों का प्रदर्शन और गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले तत्वों के खिलाफ भी पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में ऑपरेशन वज्रपात के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भविष्य के विकास की नींव है शोध और नवाचार-नितिन गडकरी

आजमगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियार, डमी हथियार अथवा आपराधिक छवि प्रदर्शित करने वाली रील, पोस्ट या वीडियो साझा कर समाज में भय या दहशत फैलाने का प्रयास न करें। ऐसे मामलों में भविष्य में भी ऑपरेशन वज्रपात के तहत कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button