Azamgarh news :ओ-लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु 10 जुलाई तक करें आवेदन, पिछड़ा वर्ग के युवाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण
ओ-लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु 10 जुलाई तक करें आवेदन, पिछड़ा वर्ग के युवाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह द्वारा बताया गया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के न्यूनतम इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण शैक्षिक योग्यता रखने वाले युवक/युवतियों, जिनके माता-पिता/अभिभावकों की समस्त स्त्रोतों से अधिकतम वार्षिक आय रू0 1,00,000=00 तक है, को रोजगारपरक कम्प्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भारत सरकार की संस्था ‘‘नीलिट’’ (राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से ‘‘ओ-लेवल’’ एवं ‘‘सी0सी0सी0’’ प्रशिक्षण प्रदान कराया जायेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 16 जून, 2026 से 10 जुलाई, 2026 तक कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योजना से सम्बन्धित जानकारी व विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता, समय-सारिणी एवं आवेदन प्रक्रिया पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ0प्र0 विभागीय वेबसाइट https://backwardwelfareup.gov.in तथा योजना के पोर्टल https://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर उपलब्ध है।
ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त अभ्यर्थियों को आवेदन-पत्र की हार्डकापी आवश्यक संलग्नकों सहित दिनांक 10 जुलाई, 2026 सांय 05ः00 बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय नेहरू हाल आजमगढ़ में जमा करना अनिवार्य होगा।
अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल का अवलोकन कर सकते हैं।



