Azamgarh news :नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार नाबालिका को किया बरामद 

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार नाबालिका को किया बरामद 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना अतरौलिया पर प्राप्त तहरीर के आधार पर एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में मु0अ0सं0 0265/2026 धारा 137(2)/87 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार द्वारा की जा रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अपहृत/गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 03.07.2026 को उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम द्वारा सौ शैय्या अस्पताल, अतरौलिया के पास से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। मौके से नामजद अभियुक्त ओमकार पुत्र भुआल निषाद को समय करीब 23:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

दिनांक 03.07.2026 को उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम द्वारा सौ शैय्या अस्पताल, अतरौलिया के पास से अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।

जनपद आजमगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा ऐसे मामलों में त्वरित एवं प्रभावी विधिक कार्यवाही निरंतर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button