Azamgarh news :अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर सहकार भारती की गोष्ठी आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर सहकार भारती की गोष्ठी आयोजित

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सहकार भारती, आजमगढ़ विभाग द्वारा शनिवार को कैम्प कार्यालय, डी.सी.एफ. भवन, आजमगढ़ में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता विभाग संयोजक श्री राजेंद्र पाठक ने की, जबकि संचालन श्री सतेंद्र पटेल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामआसरे राय, निदेशक, चीनी मिल उत्तर प्रदेश तथा श्री शिव गोविन्द सिंह, सह प्रमुख, उपभोक्ता प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बृजेश सिंह, पैक्स प्रमुख, उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। गोष्ठी में सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने तथा सहकार भारती की भूमिका एवं योगदान पर विस्तृत मंथन किया गया।
मुख्य अतिथि श्री रामआसरे राय ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुँचाकर समाज एवं किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण को गति दी जा सकती है। उन्होंने सहकारी संस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में श्री शिव गोविन्द सिंह, सह प्रमुख, उपभोक्ता प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश ने कहा कि सहकारिता भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो सेवा, समर्पण और सामूहिक विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी हमें राष्ट्रहित, संगठन की शक्ति और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने की प्रेरणा देते हैं। सहकार भारती का उद्देश्य सहकारिता के माध्यम से किसानों, उपभोक्ताओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़कर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करना है।
बैठक में आगामी माह में आयोजित होने वाले विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
अपने अध्यक्षीय एवं समापन संबोधन में विभाग संयोजक श्री राजेंद्र पाठक ने आजमगढ़ विभाग में सहकार भारती के संगठन को अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रांतीय संगठन के निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर श्री बिजेंद्र पाण्डेय (सदस्य, प्रांतीय कार्यकारिणी, उत्तर प्रदेश), श्री वासुदेव यादव (जिलाध्यक्ष, आजमगढ़), श्री लल्लन तिवारी (जिला महामंत्री, आजमगढ़), श्री जयप्रकाश प्रजापति (जिलाध्यक्ष, मऊ), श्री नमो नारायण त्रिपाठी (महामंत्री, सहकार भारती मऊ), श्री मनीष कुमार राय (संगठन प्रमुख, मऊ), श्री बृजेश प्रसाद (सह प्रमुख, ए.पी.ओ. प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश), श्री अनिरुद्ध प्रसाद (सह संयोजक, सहकार भारती आजमगढ़), श्री रविशंकर पाण्डेय (महामंत्री, सहकार भारती बलिया), श्री नथुनी प्रसाद (बलिया), श्री प्यारे लाल (सभापति, साधन सहकारी समिति, संजरपुर) सहित बड़ी संख्या में सहकारी बंधुओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का समापन सहकार मंत्र के सामूहिक वाचन के साथ हुआ।



