Azamgarh News:वर्षा होते ही धान की रोपाई की शुरुवा
लालगंज (आजमगढ़ ) लालगंज तहसील क्षेत्र में हुई बारिश लोगों को कुछ राहत मिली।वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे खरीफ की प्रमुख फसल धान की रोपाई की शुरुवात हो रही। जो धान की नर्सरी पड़ी थी उन्हें संजीवनी मिल गई। सूख रही धान की नर्सरी को भी जान आ गई है।अन्नदाता फावड़ा लिए खेतों की मेड़बंदी कर पानी को रोकने धान रोपाई व ट्रैक्टर से जुताई में जुट गए। खेत में पानी देख किसान खुश नजर आए। सभी छोटे-बड़े किसान डीजल पंपिंग सेट कहीं धान की नर्सरी उखाड़ने तो कहीं खेतों की जुताई कर रहे।। किसानो ने बताया कि इस बारिस से रोपाई के काम में तेजी आयेगी।


