Azamgarh News:महुई उपकेंद्र निर्माण के चलते रौनापार फीडर से 13 जुलाई तक रोज छह घंटे बिजली रहेगी बाधित

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

महुई उपकेंद्र निर्माण के चलते रौनापार फीडर से 13 जुलाई तक रोज छह घंटे बिजली रहेगी बाधित

आजमगढ़। विद्युत उपकेंद्र रौनापार से जुड़े उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विभाग के अनुसार, 6 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र महुई के निर्माण कार्य के तहत 132 केवी उपकेंद्र अंडाखोर से ग्राम चालाकपुर तक 33 केवी विद्युत लाइन का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान वर्तमान 33 केवी रौनापार फीडर को डबल सर्किट में परिवर्तित करने का कार्य भी किया जाएगा।
निर्माण कार्य के चलते रौनापार फीडर से पोषित सभी क्षेत्रों में प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक तथा अपराह्न 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने सभी ग्रामवासियों एवं उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्माण कार्य को समयबद्ध एवं सुरक्षित ढंग से पूरा कराने में सहयोग करें। विभाग ने अस्थायी विद्युत कटौती से होने वाली असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button