Azamgarh news :पीआरवी पुलिसकर्मियों पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं सरकारी सीयूजी मोबाइल व नकदी लूटने वाले चार आरोपी लूटी गई सरकारी सीयूजी मोबाइल एवं ₹700 नगद के साथ गिरफ्तार

पीआरवी पुलिसकर्मियों पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं सरकारी सीयूजी मोबाइल व नकदी लूटने वाले चार आरोपी लूटी गई सरकारी सीयूजी मोबाइल एवं ₹700 नगद के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पवई पुलिस ने पीआरवी पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, लूट एवं बंधक बनाने की गंभीर घटना का सफल अनावरण करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सरकारी सीयूजी मोबाइल एवं ₹700 नगद बरामद किया है।

दिनांक 04.07.2026 को रात्रि लगभग 10:30 बजे डायल-112 पर प्राप्त इवेंट संख्या 31346 के आधार पर पीआरवी-7470 पर तैनात कांस्टेबल भीमसेन एवं होमगार्ड चालक बलिराम चौहान थाना पवई क्षेत्र के ग्राम चकराम गरीब में पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंचे थे। मौके पर शिकायतकर्ता से पूछताछ के दौरान आरोपित मनोज बिंद, विनय बिंद, संतोष बिंद, वंशराज बिंद सहित अन्य परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान पुलिसकर्मियों की नेमप्लेट तोड़ दी गई, सरकारी कार्य में बाधा डाली गई, उन्हें बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी गई तथा सरकारी सीयूजी मोबाइल एवं कांस्टेबल की जेब से ₹700 नगद लूट लिए गए।

इस संबंध में थाना पवई पर मु0अ0सं0 167/2026 धारा 309(4), 132, 115(2), 352, 351(3), 324(2), 127(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

दिनांक 05.07.2026 को उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर खण्डौरा अंडरपास के पास से निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया—

1. मनोज बिंद पुत्र वंशराज बिंद

2. विनय बिंद पुत्र वंशराज बिंद

3. संतोष बिंद पुत्र वंशराज बिंद

4. वंशराज बिंद पुत्र स्व. रामजस बिंद

सभी निवासी ग्राम चकराम गरीब, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तार अभियुक्त मनोज बिंद के कब्जे से लूटा गया सरकारी सीयूजी मोबाइल तथा अन्य अभियुक्तों के कब्जे से कुल ₹700 नगद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण पुलिस मौके पर पहुंची थी। पूछताछ के दौरान उन्होंने एवं अन्य परिजनों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, उनकी नेमप्लेट तोड़ी तथा उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद मनोज, विनय, संतोष एवं वंशराज ने मिलकर पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी सीयूजी मोबाइल एवं ₹700 नगद छीन लिया। बाद में मोबाइल मनोज ने अपने पास रख लिया तथा छीनी गई धनराशि आपस में बांट ली।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं, जिनमें चोरी एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियोग शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button