Azamgarh news :गोवध एवं संगठित अपराध से जुड़े गैंग के सरगना सहित दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोवध एवं संगठित अपराध से जुड़े गैंग के सरगना सहित दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना बरदह पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना बरदह पुलिस ने उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत पंजीकृत अभियोग में वांछित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष श्री चन्द्रदीप कुमार द्वारा प्रस्तुत लिखित तहरीर एवं थाना अभिलेखों के परीक्षण से यह तथ्य प्रकाश में आया कि थाना बरदह एवं आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय एक संगठित आपराधिक गिरोह, जिसका सरगना मकसूद पुत्र अजीज है, आर्थिक एवं भौतिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से संगठित रूप से गंभीर अपराधों को अंजाम देता रहा है।
गिरोह के सदस्यों द्वारा दिनांक 21.08.2025 को प्रतिबंधित पशु का वध कर उसके अवशेष खेत में फेंक दिए गए थे। बरामदगी के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 254/2025 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान बरामद चाकू तथा साक्ष्यों के आधार पर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई तथा आरोप-पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया।
जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि गिरोह द्वारा संगठित रूप से किए जा रहे अपराधों से क्षेत्र की लोक व्यवस्था प्रभावित हुई तथा आमजन में भय एवं दहशत का वातावरण उत्पन्न हुआ। गिरोह के आतंक के कारण लोग इनके विरुद्ध शिकायत अथवा गवाही देने का साहस नहीं कर पा रहे थे। उक्त तथ्यों के आधार पर अनुमोदित गैंगचार्ट के अनुसार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 2(ख)(xvii)/3(1), उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 05.07.2026 को थाना बरदह पुलिस टीम द्वारा प्रभावी एवं सतर्क चेकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त—
1. मकसूद पुत्र अजीज, निवासी ग्राम सोफीगढ़ थाना अहिरौला, पता ग्राम जखाँवा थाना बरदह।
2. रुस्तम पुत्र अजीज, निवासी ग्राम सोफीगढ़ थाना अहिरौला, पता ग्राम जखाँवा थाना बरदह।
को कबीरा पुलिया, बहद ग्राम गंगापुर से गिरफ्तार किया गया।



