Azamgarh news :गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी व उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित 

गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी व उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना स्तर पर गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी में उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा विशेष प्रशंसा की गई। इस अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे जनसेवा एवं पुलिस की सकारात्मक कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संपादित करते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें, जिससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button