आजमगढ़ में विकलांग की पत्नी से 11:00 रात को मिलने का आरोप, थाने के उप निरीक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा,112 पुलिस लेकर पहुंची थाने,वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
In Azamgarh, villagers arrested the outpost in-charge for allegedly meeting the wife of a disabled man at 11:00 pm, and he was taken to the police station with 112 police.
आजमगढ़। जनपद के विकास खंड पल्हना अंतर्गत ग्रामसभा जमुई में शनिवार रात एक पल्हना के पूर्व चौकी प्रभारी वर्तमान जहानागंज थाने का उप निरीक्षक को लेकर ग्रामीणों द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है। हालांकि, हिन्द एकता टाइम इस वायरल वीडियो एवं लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में देवगांव थाना क्षेत्र की पल्हना चौकी पर तैनात रहे एक सब इंस्पेक्टर का गांव में लंबे समय से आना-जाना था। आरोप है कि उनका एक विकलांग व्यक्ति की पत्नी से लगातार संपर्क था, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे थे। बताया जा रहा है कि संबंधित सब इंस्पेक्टर का कुछ समय पहले स्थानांतरण जहानागंज थाना क्षेत्र में हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद उनके गांव आने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार रात करीब 9 बजे उन्होंने संबंधित सब इंस्पेक्टर को घेर लिया और डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें पल्हना चौकी लेकर गई। ग्रामीणों का आरोप है कि चौकी पहुंचने के बाद संबंधित व्यक्ति वहां से निकल गया, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई।घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। देवगांव थाना क्षेत्र में एक उपनिरीक्षक के रात्रि के समय गांव जाने को लेकर ग्रामीणों द्वारा आपत्ति जताए जाने का मामला सामने आया है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पाण्डेय ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्राधिकारी भूपेश पाण्डेय ने बताया कि घटना की जांच निष्पक्ष रूप से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



