Azamgarh news :टेलीग्राम से आनलाइन गेमिंग के नाम ठगी करने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

टेलीग्राम से आनलाइन गेमिंग के नाम ठगी करने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

अभियुक्त स्वप्निल के खाते पर एनसीआरपी संख्या – 23105250076763 थाना कोतवाली जनपद मुरादाबाद मे दर्ज है । उक्त एनसीआरपी कम्पलेन 49,04,600 रू से सम्बन्धित है 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्रीमती आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन मे थाना साइबर क्राइम आजमगढ़ की टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई |

प्रतिबिम्ब पोर्टल से प्राप्त शिकायत संख्या – 23505260008802, 23505260008803 व मोबाइल नम्बर 9305928824 की जांच के क्रम में प्रकाश मे आये संदिग्ध स्वप्निल पुत्र विजयबहादुर निवासी मकान सं0- 57, शंकर मन्दिर के पास, ग्राम खुरचंदा थाना पवई जनपद आजमगढ़ को दिनांक 05.07.2026 को विस्तृत पुछताछ हेतु थाना स्थानीय बुलाया गया था । पूछताछ व मोबाइल फोन के विश्लेषण में पता चला कि अभियुक्त स्वप्निल उपरोक्त अपने सहयोगी राजशिखर सिंह उर्फ राजा टीजी के साथ मिलकर टेलीग्राम पर कई चैनल विभिन्न नामों से अपनी पहचान छुपाते हुए बनाए गए है तथा स्वप्निल कई ग्रुपस का ग्रुप एडमिन भी है जैसे Online free gift code, Aaao gift code Luto, Pushpa club daily gift code, 66 LOTTERY HRIDAYAM GIFT CODE, GIFT CODE BY SWAPNIL, HRIDAYAM PREDICTION OFFICIAL, Discussion group आदि । इन ग्रुपस मे Casino, Rummy, Lottery आदि गेंम इनके द्वारा बताये गये गिफ्ट कोड, रेफरल कोड से खेलने पर अच्छा लाभ प्राप्त होने का झांसा दिया जाता है । इसके झांसे मे आकर पैसा जमा कर देने पर उसकी टेलीग्राम आईडी को ब्लाक कर दिया जाता है तथा पैसो को हड़प लिया जाता है । साइबर फ्राड से प्राप्त धनराशी स्वप्निल ने अपने बैंक खातों मे मंगाया है जिस कारण उसके 04 बैंक खातों पर विभिन्न राज्यों से कुल 07 NCRP शिकायतें दर्ज पाई गईं। अभियुक्त स्वप्निल के मोबाइल से ग्राहकों के साथ चैट, गिफ्ट कोड, रेफरल कोड आदि महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए। जिसके आधार पर अभियुक्त को थाना स्थानीय पर ही समय करीब 21.05 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के पास से एक अदद मोबाइल फोन व नगद 1800 रू की धनराशि बरामद हुई । इस संबंध में थाना पर मु0अ0सं 27/26 धारा 318(4), 319(2), 317(2) बीएनएस एवं 66C,66D आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराध का तरीका (Modus Operandi)

अभियुक्त स्वप्निल उपरोक्त अपने सहयोगी राज शिखर सिंह उर्फ राजा टीजी के साथ साइबर अपराधियों के जुड़कर साइबर अपराध कारित किया जा रहा है। अभियुक्त द्वारा टेलीग्राम पर कई चैनल विभिन्न नामों से अपनी पहचान छुपाते हुए बनाए गए है तथा स्वप्निल कई ग्रुपस का ग्रुप एडमिन भी है जैसे Online free gift code, Aaao gift code Luto, Pushpa club daily gift code, 66 LOTTERY HRIDAYAM GIFT CODE, GIFT CODE BY SWAPNIL, HRIDAYAM PREDICTION OFFICIAL, Discussion group आदि । इन ग्रुपस मे Casino, Rummy, Lottery आदि गेंम इनके द्वारा बताये गये गिफ्ट कोड, रेफरल कोड से खेलने पर अच्छा लाभ प्राप्त होने का झांसा दिया जाता है । इस प्रकार योजनाबद्ध तरीके से ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर फ्रॉड को अंजाम देकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था।

अभियुक्त स्वप्निल के खाते पर एनसीआरपी संख्या – 23105250076763 थाना कोतवाली जनपद मुरादाबाद मे दर्ज है । उक्त एनसीआरपी कम्पलेन 49,04,600 रू से सम्बन्धित है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम

1. स्वप्निल पुत्र विजयबहादुर निवासी मकान सं0- 57, शंकर मन्दिर के पास, ग्राम खुरचंदा थाना पवई जनपद आजमगढ़

वांछित अभियुक्त का नाम

1. राज शिखर सिंह उर्फ राजा टीजी पता अज्ञात

अभियुक्त स्वप्निल का कोई आपराधिक इतिहास प्रकाश मे नही आया है लेकिन अभियुक्त के कोटक बैंक के खाता संख्या 0647182824 पर कुल 5 राज्यों से शिकायत दर्ज है जिनकी शिकायत संख्या क्रमशः 22911250093770, 30608250002217, 31502260004075, 31911250216785, 32707250051281 है | यूनियन बैंक के खाता संख्या 384502010540349 में दो शिकायत दर्ज है जिनकी शिकायत संख्या क्रमशः 23505260008803, 23505260008802 है | INDUSIND बैंक के खाता संख्या 159305928824 में एक शिकायत दर्ज है , जिसकी शिकायत संख्या 23105250076763 है | जिससे स्पष्ट हो रहा है कि अभियुक्त आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button