Azamgarh News:रामपुर बढ़ौना में वोटर लिस्ट से सैकड़ों नाम कटने से हड़कंप, प्रशासक प्रधान ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*
*रामपुर बढ़ौना में वोटर लिस्ट से सैकड़ों नाम कटने से हड़कंप, प्रशासक प्रधान ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*
लालगंज, आजमगढ़।* विकासखंड लालगंज की ग्राम पंचायत रामपुर बढ़ौना में मतदाता सूची से सैकड़ों लोगों के नाम कटने के बाद गांव में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीणों ने इसे साजिश बताते हुए उप जिलाधिकारी लालगंज को ज्ञापन सौंपकर जांच कराने और नाम पुनः जोड़ने की मांग की है।
वर्तमान प्रशासक प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम कार्यालय पहुंचा। ज्ञापन में कहा गया कि बीएलओ और सफाई कर्मी द्वारा व्यक्तिगत राजनीति के कारण वोटर लिस्ट से नाम काटे गए हैं।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नाम कटने वालों में ग्राम प्रधान उर्मिला चौहान पत्नी देवेंद्र चौहान के परिवार के लगभग 38 लोग और पूर्व प्रधान प्रेमलता पत्नी दुर्गेश सरोज के परिवार के करीब 30 लोग शामिल हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गांव के बूथ लेवल अधिकारी गोविंद यादव पुत्र कालिका प्रसाद यादव का भी पूरा परिवार मतदाता सूची से गायब है।
ग्रामीणों का कहना है कि नाम कटने से आगामी चुनावों में उनके मतदान के अधिकार पर सीधा असर पड़ेगा।
प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र नाम नहीं जोड़े गए तो वे जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
इस अवसर पर संजय यादव, महेंद्र राम, लोटा राम, रामपलट चौहान, पूर्व प्रधान फूलमती, सत्येंद्र, रेनू, जयप्रकाश, गीत, जय हिंद, मुकेश प्रजापति, मनीष प्रजापति, शुभम प्रजापति, सिंधु, धनंजय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



