Azamgarh news :ऑपरेशन ‘सड़क पर सूरूर’ के तहत 25 लोगों का चालान, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

ऑपरेशन ‘सड़क पर सूरूर’ के तहत 25 लोगों का चालान, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन “सड़क पर सूरूर” के तहत कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लोगों का चालान किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस ने सड़क और सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे 25 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। इसके बाद सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क अथवा किसी भी सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन या धूम्रपान न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button