Azamgarh news :लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के 08 ई-रिक्शा व 36 बैटरियां सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली व सिधारी क्षेत्र से हुयी थी चोरी की घटनाएं

लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के 08 ई-रिक्शा व 36 बैटरियां सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली व सिधारी क्षेत्र से हुयी थी चोरी की घटनाएं

ई-रिक्शा चोरी का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी द्वारा सम्मान, क्षेत्राधिकारी नगर को प्रशस्ति-पत्र एवं संयुक्त टीम को ₹25,000 नगद पुरस्कार की घोषणा

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस, विशेष अपराध नियंत्रण टीम, चोरी अनावरण टीम तथा सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

संयुक्त टीम द्वारा ई-रिक्शा चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 06 अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 08 चोरी की ई-रिक्शा एवं 36 बैटरियां बरामद की गईं।

थाना कोतवाली क्षेत्र में विगत दिनों ई-रिक्शा व बैटरी चोरी की लगातार घटनाएं सामने आई थीं। इस संबंध में विभिन्न पीड़ितों द्वारा थाना कोतवाली पर निम्नलिखित अभियोग पंजीकृत कराए गए—

मु0अ0सं0- 335/2026 धारा 303(2) बीएनएस – वादी खुर्शीद अहमद की नई APM कंपनी की ई-रिक्शा चोरी।

मु0अ0सं0- 351/2026 धारा 303(2) बीएनएस – वादी राकेश केशरी की ई-रिक्शा हर्रा की चुंगी पार्किंग से चोरी। मु0अ0सं0- 356/2026 धारा 303(2) बीएनएस – वादी बृजेश मोदनवाल की ई-रिक्शा मस्जिद के बाहर से चोरी।

मु0अ0सं0- 357/2026 धारा 303(2) बीएनएस – वादी सतीश मिश्रा की ई-रिक्शा जिला अस्पताल परिसर से चोरी।

मु0अ0सं0- 359/2026 धारा 303(2) बीएनएस – वादी पप्पू गुप्ता की ई-रिक्शा घर के बाहर से चोरी।

मु0अ0सं0- 360/2026 धारा 303(2) बीएनएस – वादी अशफाक अहमद की ई-रिक्शा जजी मैदान पार्किंग से चोरी।

जनपद में लगातार हो रही इन चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के द्वारा थाना कोतवाली पुलिस, विशेष अपराध नियंत्रण टीम, चोरी अनावरण टीम एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम गठित की गई थी।

दौराने विवेचना अभियुक्त/अभियुक्ता 1- मो. मिजान पुत्र गुफरान अहमद, 2- अखिलेश यादव उर्फ समीर यादव पुत्र लालधर यादव, 3- विनोद जायसवाल पुत्र शिवानन्द जायसवाल, 4- योगेश्वर जायसवाल पुत्र स्व. हीरालाल जायसवाल, 5- बृजेश कुमार गुप्ता पुत्र रामआधार गुप्ता, 6- तब्सुम पुत्री सलाउद्दीन अंसारी का नाम प्रकाश में आया ।

आज दिनांक 07.07.2026 की रात्रि लगभग 01:00 बजे संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मोहटी घाट क्षेत्र से घटना में प्रकाश में आए 06 अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 08 चोरी की ई-रिक्शा तथा 36 बैटरियां बरामद की गईं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1. मो. मिजान पुत्र गुफरान अहमद, निवासी दुबरहन खुर्द जल्लोपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।

2. अखिलेश यादव उर्फ समीर यादव पुत्र लालधर यादव, निवासी बिसौली, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़।

3. विनोद जायसवाल पुत्र शिवानन्द जायसवाल, निवासी खुरासो, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।

4. योगेश्वर जायसवाल पुत्र स्व. हीरालाल जायसवाल, निवासी बदरका, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।

5. बृजेश कुमार गुप्ता पुत्र रामआधार गुप्ता, निवासी मेढ़ी, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।

6. तब्सुम पुत्री सलाउद्दीन अंसारी, निवासी जिजौली थाना मधुबन जनपद मऊ, हाल पता दुबरहन खुर्द जल्लोपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, गिरोह में प्रत्येक सदस्य की अलग-अलग भूमिका निर्धारित थी।

गिरोह की महिला सदस्या तबस्सुम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर बिना निगरानी खड़ी ई-रिक्शाओं की पहचान एवं रेकी करती थी। इसके बाद अन्य सदस्य मौके का फायदा उठाकर ई-रिक्शा चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद ई-रिक्शा को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी बैटरियां एवं अन्य मूल्यवान सामान निकाल लिया जाता था तथा बाद में ई-रिक्शा को कबाड़ अथवा अन्य माध्यमों से बेचने की व्यवस्था की जाती थी। बिक्री से प्राप्त धनराशि सभी सदस्य आपस में बराबर-बराबर बांट लेते थे।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने थाना कोतवाली एवं थाना सिधारी क्षेत्र में हुई कई ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पंजीकृत अभियोग-

1- मु0अ0सं0- 335/26, 351/26, 356/26, 357/26, 359/26 एवं 360/26 थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ।

2- मु0अ0सं0- 275/26 थाना सिधारी जनपद आजमगढ़

अभियुक्त अखिलेश यादव उर्फ समीर यादव के विरुद्ध पूर्व से भी चोरी, शस्त्र अधिनियम, पाक्सो एवं अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं।

वाहन चोरी की घटना के सफल अनावरण, संगठित ई-रिक्शा चोरी गिरोह के पर्दाफाश तथा 08 चोरी की ई-रिक्शा एवं 36 बैटरियों की बरामदगी के उल्लेखनीय सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। साथ ही उत्कृष्ट एवं सराहनीय पुलिस कार्य के लिए थाना कोतवाली पुलिस, विशेष अपराध नियंत्रण टीम, चोरी अनावरण टीम तथा सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम को ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) का नगद पुरस्कार प्रदान किए जाने की भी घोषणा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button