Azamgarh news :गंभीर मामले को सुलझाने व अपराधियों की गिरफ्तारी में सराहनीय कार्य पर पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित 

गंभीर मामले को सुलझाने व अपराधियों की गिरफ्तारी में सराहनीय कार्य पर पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

बरदह थाना क्षेत्र के गैंगस्टर प्रकरण में गंभीर मामले को सुलझाने व अपराधियों की गिरफ्तारी में सराहनीय कार्य करने वाले मुख्य आरक्षी जयदेव मौर्य, सर्विलांस सेल आजमगढ़ तथा मुख्य आरक्षी हरिश्चंद्र भास्कर, थाना अहरौला को आज दिनांक 07 जुलाई 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दोनों पुलिसकर्मियों ने बरदह गैंगस्टर मामले के सफल अनावरण और अभियुक्तों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और सक्रिय योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल भी उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button