Azamgarh news:सिविल विवाद के बीच बिजली मीटर से तोड़फोड़, चार नामजद सहित अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

कमीशन की कार्रवाई प्रभावित करने की साजिश का आरोप, सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेज पुलिस को सौंपे

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद/आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा कस्बे में संपत्ति विवाद के बीच एक महिला के घर पर लगे सरकारी स्मार्ट बिजली मीटर को उखाड़कर दबंगों द्वारा क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आचार्य विनोद कुमार की लंदन मौजूदगी से मची सनसनी!

फरिहा निवासी नाहिद तबस्सुम पत्नी इमरान अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उन्होंने 8 जनवरी 2026 को एक मकान खरीदा था, जिसको लेकर सिविल न्यायालय में वाद विचाराधीन है। मामले में 8 जुलाई को न्यायालय द्वारा कमीशन की कार्रवाई प्रस्तावित थी। आरोप है कि 7 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे विपक्षी अब्दुल रहमान पुत्र बदरे आलम,अहमद रजा खान ,हामिद पुत्रगण शाहनवाज, बदरे आलम पुत्र स्वर्गीय फारूक तथा कुछ अज्ञात लोगों ने उनके मकान पर लगे सरकारी स्मार्ट बिजली मीटर को उखाड़कर तोड़ दिया और उसे नाली (गटर) में फेंक दिया।

वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यह भी दावा किया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसकी फुटेज उन्होंने पुलिस को उपलब्ध कराई है। साथ ही बिजली कनेक्शन से संबंधित रसीद और बिल की प्रतियां भी साक्ष्य के रूप में दी गई हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि यह कृत्य सिविल न्यायालय में होने वाली कमीशन की कार्रवाई और उसकी रिपोर्ट को प्रभावित करने की साजिश के तहत किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यूपी की राजनीति में नया मोड़! मायावती के एक बयान से यूपी की राजनीति में बढ़ी हलचल, गठबंधन पर तेज हुए कयास

डांस फ्लोर पर छाने आया हाई-एनर्जी पंजाबी धमाका ‘नाची जावे’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button