Azamgarh news :सुअर मारने के विवाद में बेलचा से हमला, जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त सूरज गिरफ्तार, बेलचा बरामद
सुअर मारने के विवाद में बेलचा से हमला, जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त सूरज गिरफ्तार, बेलचा बरामद

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
गंभीरपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बेलचा भी बरामद किया गया है।पीड़िता मनोरमा पत्नी महेंद्र, निवासी ग्राम बहोरापुर ने 2 जुलाई 2026 को गंभीरपुर थाने पर तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया था कि 15 मई 2026 की रात लगभग 9 बजे सुअर मारने के विवाद को लेकर सूरज पुत्र लाल जी व उनके पुत्र सचिन को अपने घर बुलाकर गाली-गलौज करते हुए बेलचा से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी थी।महिला की तहरीर पर गंभीरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना
उप निरीक्षक विपिन द्विवेदी कर रहे थे। विवेचना के दौरान धारा 109(1) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई।बुधवार सुबह लगभग 11:00 बजे उ.नि. विपिन द्विवेदी ने मुखबिर की सूचना पर बहोरापुर से वांछित अभियुक्त सूरज पुत्र लाल जी, निवासी ग्राम बहोरापुर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयोग किया गया बेलचा भी बरामद किया गया।गंभीरपुर पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



