Azamgarh news :फेसबुक पर रिश्तेदार के नाम से फेक आईडी बनाकर की गई साइबर ठगी का रुपया पुलिस ने पीड़ित के 46,011.89 रुपये कराए वापस
फेसबुक पर रिश्तेदार के नाम से फेक आईडी बनाकर की गई साइबर ठगी का रुपया पुलिस ने पीड़ित के 46,011.89 रुपये कराए वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना निजामाबाद अंतर्गत निजामाबाद कस्बा निवासी मो. जफर खान पुत्र नासिर जमाल ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। आवेदक के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से फोन-पे के माध्यम से फेसबुक पर उसके मामा के लड़के के नाम से बनाई गई फर्जी आईडी के जरिए विश्वास में लेकर 70,000 रुपये की साइबर ठगी कर ली गई थी।
आवेदक द्वारा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई, शिकायत प्राप्त होने के उपरांत थाना निजामाबाद साइबर टीम ने NCRP पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए 46,011.89 रुपये होल्ड कर दिए गए।
थाना निजामाबाद की साइबर टीम द्वारा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई एवं न्यायालय के आदेश के अनुपालन में दिनांक 08.07.2026 को साइबर फ्रॉड की 46,011.89 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक के बैंक खाते में वापस कराई गई। धनराशि प्राप्त होने पर आवेदक ने आजमगढ़ पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।



