Azamgarh news :सोशल मीडिया पर हिन्दू देवता के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर हिन्दू देवता के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना रौनापार पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्यवाही की गयी है, जो सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहा था ।
वादी मुकदमा रितिसागर भारती, मठाधीश, निवासी रजादुर थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना रौनापार पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त जितेन्द्र पासवान पुत्र मंगरु निवासी ग्राम ओढ़रा सलेमपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में हिन्दू देवता के प्रति अत्यंत आपत्तिजनक एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है, जिससे करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तथा सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 08.07.2026 को थाना रौनापार पर मु0अ0सं0- 187/2026, धारा 299/302 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।
विवेचना के दौरान अभियुक्त जितेन्द्र पासवान पुत्र मंगरु, निवासी ग्राम ओढ़रा सलेमपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 48 वर्ष को अंतर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म, देवी-देवता अथवा धार्मिक आस्था के विरुद्ध आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। नागरिकों से अपील है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचें।



