Azamgarh News:निजामाबाद थाना समाधान दिवस पर कुल 10 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े।

निजामाबाद थाना समाधान दिवस पर कुल 10 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े।

प्रेमप्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद आजमगढ़।निजामाबाद थाना समाधान दिवस पर कुल 10 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े। इसमें 10 राजस्व संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर जाकर निस्तारित करने का निर्देश देते हुए उपनिरीक्षक सुरेशचंद यादव ने कहा कि राजस्व संबंधित मामलों के लिए पुलिस और राजस्व संबंधित टीमों का गठन किया जाए और मौके का मुआयना करके शीघ्र निस्तारण किया जाए। उपनिरीक्षक सुरेशचंद यादव ने कहा कि आप लोग अगर फरियादियों की समस्या का निदान समय से कर देंगे तो तहसील दिवस या थाना दिवस पर इतनी भीड़ नही लगेगी।फरियादी मुख्य मंत्री दरबार नही पहुचेगे।मुख्य मंत्री का सख्त निर्देश है जो भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर तहसील दिवस या थाना दिवस पर पहुंचे उनके समस्या का तुरंत संबंधित अधिकारी निदान करे।उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी फरियादियों की समस्या का निदान कर देगे तो वह बार बार तहसील दिवस या थाना दिवस वा मुख्यमंत्री दरबार चक्कर नही लगाएगा।थाना समाधान दिवस पर उपनिरीक्षक सुरेशचंद यादव,रशीदगंज चौकी प्रभारी राजनरायन पाण्डेय,उपनिरीक्षक मयंक उपाध्याय,राजस्व निरीक्षक अनिल राय , प्रभु नाथ यादव, कस्बा लेखपाल संजय सिंह, लालबिहारी,सुरजीत सिंह, लालधर यादव,बृजकिशोर यादव,,युनुस,इस्तखार,प्रमोद पांडेय,संतोष लाल श्रीवास्तव, श्रद्धा अस्थाना,सरिता,सोनाली आदि राजस्व लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button