Azamgarh News:बारिश के बीच उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गुजराती देवी के ब्रह्मभोज में सैकड़ों लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

बारिश के बीच उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गुजराती देवी के ब्रह्मभोज में सैकड़ों लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत पटवध कौतुक गांव निवासी एवं दैनिक जागरण आजमगढ़ के डिप्टी मैनेजर रामबचन राय उर्फ लल्ला की माता श्रीमती गुजराती देवी के निधन के उपरांत मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को ब्रह्मभोज एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र ही नहीं, बल्कि जिले के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
21 अगस्त को श्रीमती गुजराती देवी के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। मंगलवार को उनके पैतृक गांव पटवध कौतुक में आयोजित ब्रह्मभोज में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मौसम बारिश का था, लेकिन श्रद्धा और अपनत्व के आगे बारिश भी लोगों के कदम नहीं रोक सकी। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर दैनिक जागरण परिवार से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के साथ-साथ जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया से जुड़े तमाम पत्रकार भी मौजूद रहे। मीडिया जगत के लोगों ने रामबचन राय उर्फ लल्ला के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत माता के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की भी बड़ी उपस्थिति रही। भाजपा के प्रदेश मंत्री सहजानंद राय, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय, आरपी राय, गुलाब राय, अनिल राय तथा बिलरियागंज मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रकाश राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग ब्रह्मभोज में पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button