लायंस क्लब ऑफ डाल्टनगंज एवं लायंस क्लब ऑफ डाल्टनगंज फेमिना की नई कार्यकारिणी का पदस्थापन संपन्न
The new executive committee of Lions Club of Daltonganj and Lions Club of Daltonganj Femina has been appointed.

पलामू। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322A के अंतर्गत लायंस क्लब ऑफ डाल्टनगंज एवं लायंस क्लब ऑफ डाल्टनगंज फेमिना का संयुक्त इंस्टॉलेशन (पदस्थापन) समारोह शनिवार की शाम शिवाय ब्लू होटल, नवाटोली में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए दोनों क्लबों की नई कार्यकारिणी को विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
भारत के ईंधन टैंक में एथेनॉल: हरित क्रांति या बढ़ती दुविधा?
समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ सुभ्रा मजूमदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि पीएमजेएफ राहुल वर्मा ने इंस्टॉलिंग ऑफिसर के रूप में नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता (की-नोट स्पीकर) के रूप में पीएमजेएफ संजय कुमार, इमीडिएट पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व पर प्रेरक संबोधन दिया।
24 जुलाई को खुलेगा ‘रामायणम्’ का भव्य द्वार
विशिष्ट अतिथियों में प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ कंचन साहू, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ सुजीत कुमार तथा पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ सिद्धार्थ मजूमदार शामिल रहे। अतिथियों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, प्रार्थना एवं विश्व शांति के लिए दो मिनट के मौन के साथ हुई। इसके बाद दोनों क्लबों के अध्यक्षों ने स्वागत भाषण दिया तथा सचिवों ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इंस्टॉलेशन प्रक्रिया के उपरांत नव-निर्वाचित अध्यक्षों ने अपने-अपने क्लबों की भावी कार्ययोजना साझा की। कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह वितरण, धन्यवाद ज्ञापन एवं रात्रिभोज के साथ समारोह का समापन हुआ।
कान्स से नए विचारों की अनमोल सौगात लेकर लौटी सेज़ल शर्मा
नई कार्यकारिणी (2026-27)
लायंस क्लब ऑफ डाल्टनगंज अध्यक्ष : लायन रूपेश कुमार, सचिव : लायन प्रभात अग्रवाल, कोषाध्यक्ष : लायन कुलवंत सिंह नामधारी, उपाध्यक्ष लायन दिलीप सांवरिया, मेंबरशिप चेयरमैन लायन ज्ञान शंकर, क्लब एडमिनेट्रेटर लायन सुधीर कुमार, क्लब लीडरशीप चेयरपर्सन लायन नवीन गुप्ता, मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन चेयरपर्सन पीआरओ लायन समीर चंद्र खन्ना, क्लब सर्विस चेयरपर्सन लायन पीयूष तुलस्यान और चेयरपर्सन फंड राइजिंग लायन रितेश कुमार शामिल रहे।
रियल लाइफ दर्द से जन्मी ‘तीसरी बेगम’, अब ओटीटी पर सुनाएगी एक अनकही सच्चाई
वहीं लायंस क्लब ऑफ डाल्टनगंज फेमिना की अध्यक्ष : लायन अरविंदर कौर (डॉली सिंह), सचिव : लायन रेखा शर्मा, कोषाध्यक्ष : लायन बिंदु तुलस्यान, उपाध्यक्ष और जोन पर्सन लायन राजमणि वर्मा, चेयरपर्सन मेंबरशिप लायन ममता तुलस्यान, फंड रेजिंग क्लब चेयरपर्सन लायन संगीता शंकर, क्लब कॉर्डिनेटर लायन मीरा संवरिया, चेयरपर्सन सर्विस लायन पूजा खन्ना, मार्केटिंग एंड कम्युनिकेशन पीआरओ लायन भावना मल्होत्रा, चेयरपर्सन लीडरशिप लायन लायन सबिता सराफ के नाम शामिल हैं। समारोह में दोनों क्लबों के सदस्यों, पूर्व पदाधिकारियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने नवगठित टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।



