आजमगढ़: धर्मदासपुर में वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधे
Azamgarh: Plants planted under the tree plantation campaign in Dharamdaspur

आजमगढ़। जनपद में चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत मिर्जापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत धर्मदासपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी (न्यायिक) निजामाबाद राजकुमार बैठा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
ह्यूमर और व्यंग्य का तड़का, ‘उत्तर दा पुत्तर’ का जोशीला टाइटल ट्रैक हुआ लॉन्च
इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक घनश्याम यादव, क्षेत्रीय लेखपाल प्रवेश सरोज, प्रधान प्रतिनिधि तथा ग्राम पंचायत अधिकारी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। अधिकारियों ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की।



