Azamgarh News:आजमगढ़ में पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, एसपी ने जारी किया आदेश

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय

आजमगढ़ में पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, एसपी ने जारी किया आदेश

आजमगढ़। जनपद में नवागत पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार सिंह गौर एवं देशराज सिंह के आगमन तथा क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी के मेडिकल अवकाश पर जाने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षकों के कार्य एवं दायित्वों का नया निर्धारण किया है।

जारी आदेश के अनुसार विजय कुमार सिंह गौर को क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर का प्रभार सौंपा गया है। उनके अधीन अतरौलिया, कप्तानगंज, अहरौला एवं तहबरपुर थाने रहेंगे।

वहीं देशराज सिंह को क्षेत्राधिकारी सगड़ी बनाया गया है। उनके कार्यक्षेत्र में जीयनपुर, रौनापार, महराजगंज एवं बिलरियागंज थाने शामिल रहेंगे। इसके साथ ही उन्हें बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन तथा किन्नर समाज के सम्मान एवं सुरक्षा से संबंधित कार्यों के पर्यवेक्षण की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है तथा सभी संबंधित अधिकारियों को इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button