Azamgarh news:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को मेहनाजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Azamgarh news: Mehnajpur police arrested the accused of raping a woman on the pretext of marriage.

आजमगढ़।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मेहनाजपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

Azamgarh news:पुरानी जेल की जमीन पर मिला कटा हुआ मानव पैर, इलाके में सनसनी, अस्पताल का मेडिकल वेस्ट या सोची-समझी हत्या, सवालों के घेरे में जिम्मेदार

पुलिस के अनुसार 13 जुलाई को थाना मेहनाजपुर क्षेत्र की एक युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि ग्राम मऊपरासिन निवासी सूरज चौहान पिछले लगभग चार वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ प्रेम संबंध बनाए हुए था। इस दौरान उसने शारीरिक संबंध स्थापित किए, लेकिन बाद में विवाह से इनकार करते हुए उसे धमकी भी दी।

Azamgarh News:दो दिन से लापता किसान का मिला शव

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना मेहनाजपुर में मु0अ0सं0 69/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक प्रशांत पाण्डेय को सौंपी गई।

कलामुद्दीन खान हत्याकांड के मुख्य आरोपी का अंत,दो बार विधानसभा चुनाव, पांच बार ग्राम प्रधान; जननायक के रूप में याद किए जाते हैं कलामुद्दीन खान

विवेचना के दौरान मंगलवार को पुलिस ने अभियुक्त सूरज चौहान (28 वर्ष), पुत्र रजिन्दर चौहान, निवासी ग्राम मऊपरासिन, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ को सुबह करीब 10:05 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय मे पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Azamgarh encounter:गोकशी की सूचना पर सरायमीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग करने वाला बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

Azamgarh encounter:गोकशी की सूचना पर सरायमीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में पुलिस पर फायरिंग करने वाला बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button