Jaunpur news:फर्जी लूटकांड का खुलासा: गबन छिपाने के लिए रची गई थी पूरी साजिश

₹68,840 की लूट की कहानी निकली फर्जी, CCTV और कॉल डिटेल से खुला राज

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के भंडारी अंडरपास के पास तमंचे के बल पर करीब ₹1 लाख (₹68,840) की लूट की सूचना पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि शराब कारोबारी के कर्मचारी विकास यादव ने गबन की रकम छिपाने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की झूठी साजिश रची थी।

आजमगढ़ में बोले ओमप्रकाश राजभर सपा के गुंडो के खिलाफ हमारी जंग,जनपद में काम हुआ 70% अपराध,

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और कॉल डिटेल की जांच में लूट की कहानी संदिग्ध मिली। पूछताछ में पूरा मामला सामने आ गया।

Jaunpur news:राज्यपाल के आगमन की तैयारियों पर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की

पुलिस के अनुसार, विकास यादव रोज की तरह कैश लेकर निकला था, लेकिन पैसों के लालच में उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी गढ़ दी ताकि गबन की रकम छिपाई जा सके। जांच में उसके दावे झूठे साबित हुए।सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने प्रेसवार्ता में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ गबन और विश्वासघात समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।पुलिस ने कहा कि तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर मामले का सफल खुलासा किया गया तथा झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button