Azamgarh news :कृषि विभाग ने खोली अनुदान योजना, 10 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
कृषि विभाग ने खोली अनुदान योजना, 10 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर व ड्रोन पर अनुदान के लिए आवेदन प्रारंभ
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया है कि कृषि विभाग द्वारा संचालित नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के फार्म मशीनरी बैकं, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन, अन्य एकल कृषि यंत्र तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के फसल अवशेष प्रबंधन के एकल कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर तथा एग्रीगेटर एवं अन्य योजनाओं के कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान हेतु आवेदन के लिए बुकिंग दिनांक-16 जुलाई 2026 को दोपहर 12ः00 बजे से दिनांक-10 अगस्त 2026 रात्रि 12ः00 बजे तक की जायेगी। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के अंतर्गत: कस्टम हायरिंग सेंटर (परियोजना लागत रु. 10.00 लाख), फार्म मशीनरी बैंक (परियोजना रु. 10.00 लाख), किसान ड्रोन एवं अन्य एकल कृषि यंत्र
फसल अवशेष प्रबंधन के अंतर्गत: फसल अवशेष प्रबंधन के एकल कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर (परियोजना लागत रु. 30.00 लाख) एवं एग्रीगेटर (परियोजना लागत रु. 100.00 लाख) त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत: बैच ड्रायर, पॉपिंग मशीन एवं मेज सेलर
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत: मिलेट पर्लर
विभिन्न पारिस्थितिकीय संसाधनों द्वारा कीट रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत: स्प्रेयर (मानव चालित), स्प्रेयर (पावर चालित) एवं बखारी।
फसल विविधीकरण कार्यक्रम (CDP) योजना के कृषि यंत्र
दलहन मिशन योजनान्तर्गत: दाल मिल
यंत्रों की बुकिंग/आवेदन विभागीय पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन विकास खण्डवार की जायेगी।
एग्रीगेटर (परियोजना रु.100.00 लाख) एवं शुगरकेन हार्वेस्टर सेल्फ प्रोपेल्ड की बुकिंग/आवेदन विभागीय पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन राज्य स्तर पर की जायेगी।
विभाग के पोर्टल: www.agriculture.up.gov.in लिंक पर किसान कॉर्नर के अंतर्गत ‘‘यंत्र बुकिंग प्रारंभ’’ पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
कृषि यंत्रों का विवरण, यंत्र बुकिंग एवं अनुदान प्रक्रिया से संबंधित जानकारी विभागीय पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी हेतु उप कृषि निदेशक कार्यालय सिधारी, आजमगढ़ संपर्क कर सकते है।



