आजमगढ़:अनुशासनहीनता पर सख्त कारवाई SHO निहार नंदन सस्पेंड 

Laxity in POCSO, murder and gangster cases proved costly, station in-charge suspended

 फोटो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार 

आजमगढ़ 19 जुलाई :जनपद में पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह, प्रभावी और अनुशासित बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने एक और कड़ा कदम उठाया है।

सहारनपुर में असदुद्दीन ओवैसी का जौहर यूनिवर्सिटी पर बड़ा बयान, बोले-शिक्षा पर हमला समाज के भविष्य पर चोट

पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही, उदासीनता, अनुशासनहीनता तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में मेहनगर थानाध्यक्ष निहार नंदन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच के भी आदेश जारी किए गए हैं।एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने निलंबित थानाध्यक्ष के स्थान पर उपनिरीक्षक अभिराज को मेहनगर का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है, ताकि क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली प्रभावित न हो तथा लंबित मामलों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।पुलिस विभाग के अनुसार संबंधित प्रभारी निरीक्षक पर पॉक्सो, हत्या और गैंगस्टर अधिनियम से जुड़े मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में शिथिलता बरतने के साथ-साथ जनसुनवाई एवं जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण में भी लापरवाही के आरोप पाए गए।

हिंदू मुस्लिम एकता को मजबूत करने का आहान,नफरत नहीं संवाद से दूर होगा भरम:मौलाना अरशद मदनी 

इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल और कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए स्पष्ट कर दिया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा अनुशासनहीनता, लापरवाही अथवा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की गई तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।एसएसपी डॉ. अनिल कुमार की इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे यह संदेश भी गया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था और जनता की शिकायतों के निस्तारण के प्रति किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button