आजमगढ़:भारतीय जनता पार्टी के मंत्री एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा का जनपद में प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Azamgarh: Bharatiya Janata Party minister and MLC Hansraj Vishwakarma's first arrival in the district, workers gave a grand welcome

गंभीरपुर /आज़मगढ़। भारतीय जनता पार्टी के मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) हंसराज विश्वकर्मा के जनपद में प्रथम आगमन पर बिंद्रा बाजार में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया।इसके उपरांत मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के आवास पहुंचे, जहां पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा एवं ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं।पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा के मंत्री बनने से भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठन और सशक्त होगा।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा, डॉ. प्रेमचंद विश्वकर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार विश्वकर्मा, बृजेश राय,, विजय मिश्रा सहित क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन के बाद मंत्री हंसराज विश्वकर्मा जनपद मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए।
आजमगढ़:सदन में गूंगे बाहरे दिखते हैँ विपक्षी:ओम प्रकाश राजभर



