आजमगढ़:एनएच-128ए पर गड्ढों का साम्राज्य, हर सफर बन रहा जोखिम; हादसों के बाद भी नहीं जागा विभाग

Potholes crisscross NH-128A, making every journey a risk; the department remains unmoved even after accidents.

Azamgarh news

बरदह (आजमगढ़)। गोरखपुर-प्रयागराज (इलाहाबाद) राष्ट्रीय राजमार्ग-128ए पर जीवली से मोहम्मदपुर तक सड़क की हालत लगातार बदतर होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और किनारों पर उखड़ी गिट्टी व डामर के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह मार्ग दुर्घटनाओं का कारण बनता जा रहा है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

आजमगढ़:मंडल महामंत्री को पुत्र शोक

आजमगढ़:सदन में गूंगे बाहरे दिखते हैँ विपक्षी:ओम प्रकाश राजभर  

आजमगढ़:भारतीय जनता पार्टी के मंत्री एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा का जनपद में प्रथम आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ माह पूर्व सड़क की मरम्मत के नाम पर गिट्टी और डामर बिछाकर खानापूर्ति कर दी गई थी। अब वह परत पूरी तरह उखड़ चुकी है और सड़क के दोनों किनारों पर जमा हो गई है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन अचानक असंतुलित हो जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।ग्रामीणों के अनुसार बरदह बाजार, त्रिवेणी मोड़, भीरा बाजार, राजेपुर, पसिका गेट, ठेकमा बाजार के पहले तथा मोहम्मदपुर बाजार के पास सड़क पर गड्ढों की भरमार है। ट्रकों के लगातार आवागमन से सड़क के किनारों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले भीरा बाजार के पास शादी समारोह से फूल लेकर घर लौट रहे दो युवकों की सड़क के गड्ढे के कारण हुई दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और संबंधित निर्माण एजेंसी ने सड़क को गड्ढामुक्त कराने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।क्षेत्रवासियों का कहना है कि सरकार की गड्ढामुक्त सड़क की घोषणा के बावजूद बरसात का आधा मौसम बीत चुका है, लेकिन इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। लोगों ने प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से शीघ्र सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button