Azamgarh news :फर्जी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के आधार पर दो बार पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार
फर्जी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के आधार पर दो बार पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार

अलग-अलग जन्मतिथि वाले कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पासपोर्ट प्राप्त करने में हुई गिरफ्तारी
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद आजमगढ़ में शासकीय अभिलेखों एवं पहचान संबंधी दस्तावेजों के दुरुपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरदह पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 18.07.2026 को उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार भारती द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि मोहम्मद किरमान पुत्र लालमोहम्मद निवासी रसूलपुर तुंगी, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ ने अलग-अलग कूटरचित (फर्जी) शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, जिन पर भिन्न-भिन्न जन्मतिथि अंकित थी, का प्रयोग कर दो बार पासपोर्ट बनवा लिया। प्रथम दृष्टया मामला सत्य पाए जाने पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0- 249/2026 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि एवं 12(1)(B) पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
आज दिनांक 19.07.2026 को उपनिरीक्षक अम्बुज कुमार राही मय पुलिस टीम ने अभियुक्त मोहम्मद किरमान पुत्र लालमोहम्मद निवासी रसूलपुर तुंगी, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को खराट नहर पुलिया के पास से समय 11:50 बजे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



