जौनपुर:पाटीदारों के विवाद में युवक की मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में

रामपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव की घटना, इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में पाटीदार एवं पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल युवक दिनेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

सरायख्वाजा पुलिस की सक्रियता से लापता युवती सकुशल बरामद, परिजनों ने जताया आभार

पुलिस के अनुसार, रविवार रात राजापुर गांव में मोनू, दिनेश तिवारी और महावीर तिवारी, जो आपस में पाटीदार और पड़ोसी हैं, के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दिनेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए भदोही के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

Jaunpur news :मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, गांव में तनाव

घटना की जानकारी मिलते ही रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना रामपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में नामजद तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ विजय चौधरी ने बताया कि रविवार रात राजापुर गांव में पाटीदारों के बीच हुए विवाद में दिनेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हुए थे। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button