Azamgarh news :मंदिर की दानपेटिका का ताला तोड़कर चोरी करने वाला 1,220 रूपये के साथ गिरफ्तार
मंदिर की दानपेटिका का ताला तोड़कर चोरी करने वाला 1,220 रूपये के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली अंतर्गत उकरौड़ा निवासी विपिन कुमार सिंह पुत्र रणधीर सिंह द्वारा थाना कोतवाली पर लिखित तहरीर दी गई कि ग्राम उकरौड़ा स्थित शंकर जी मंदिर की दानपेटिका का ताला तोड़कर एक व्यक्ति उसमें रखी धनराशि चोरी कर रहा था। ग्रामीणों द्वारा देखे जाने पर आरोपी दानपेटिका की धनराशि लेकर भागने लगा, जिसे ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आशीष पाण्डेय पुत्र गोपाल पाण्डेय निवासी टेकनगढ़ा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ बताया। उसके कब्जे से चोरी की गई ₹1,220 की नकदी बरामद हुई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 391/2026 धारा 305/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अपराध की रोकथाम एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त आशीष पाण्डेय पुत्र गोपाल पाण्डेय, निवासी ग्राम टेकनगढ़ा, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र 27 वर्ष को दिनांक 20.07.2026 को समय 13:07 बजे ग्राम उकरौड़ा स्थित शंकर जी मंदिर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की ₹1,220 नकदी बरामद हुई। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



