अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

आजमगढ़।निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौक मुहम्मदपुर रोड़ पर गुरुवार दोपहर 3:00 बजे को एक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार घायल की पहचान महेंद्र पुत्र राम अवतार उम्र (28 वर्ष) निवासी ग्राम बिशुनपुर थाना रानी की सराय के रूप में हुई है।

Azamgarh news :हत्या के प्रयास में वांछित दो आरोपी चाकू, लोहे की रॉड व लाठी के साथ गिरफ्तार 

Azamgarh news :नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेंद्र अपने किसी निजी कार्य से बाइक द्वारा बाजार आए हुए थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और तत्काल सरकारी एंबुलेंस को सूचना दी गई।सूचना मिलने पर फ़रिहा पुलिस चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई ।पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। वहीं, घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button