Jabalpur news:नशे के खिलाफ मुहिम चलाने पर जानलेवा हमला, पूर्व मंडल अध्यक्ष घायल  

Jabalpur News: Deadly attack on campaign against drugs, former divisional president injured

जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सानिया ज्वेलर्स के सामने एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ नशे के इंजेक्शन के खिलाफ मुहिम चलाने वाले भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह सिद्दीकी पर जानलेवा हमला किया गया. घायल नेता ने बताया कि वह अपनी चाचा की दुकान के पास गाड़ी रोककर फोन पर बात कर रहे थे, तभी वसीम डांगर का लड़का, अजमेरी का एक लड़का और डांगर की बहन का लड़का वहाँ पहुँचे और उनके पेट पर सीधा चाकू चलाना शुरू कर दिया. उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए लात से अपना बचाव किया, जिससे वार उनके दोनों जांघों पर लगा और गम्भीर रूप से वे घायल हो गए.

 

घायल मंगल सिंह ने आरोप लगाया कि वसीम डांगर को पहले ही एक मामले में सात साल की सजा हो चुकी है और जेल में बंद होने के बावजूद उसका बेटा अरमान लगातार उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकियाँ दे रहा था. इसी पुरानी रंजिश और नशे के विरोध में लगातार काम करने की वजह से आरोपियों ने आज उन्हें जान से मारने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया है. घटना के बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है एडिशनल एसपी आयुष जाकर ने बताया पुलिस पूरे मामले की गहनता से जाँच कर रही है. और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button