आजमगढ़’,पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Azamgarh', memorandum handed over to the SDM regarding the demand for a fair investigation of the paper leak case

आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के निजामाबाद तहसील में मंगलवार को युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर कथित पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि दिल्ली में आयोजित परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप सामने आया है, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित हुई है। ज्ञापन में इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कराकर पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।

आजमगढ़:लालगंज तहसील में पहले दिन रोवर मिशन से कराई गई भूमि की पैमाइश

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले को नियमानुसार संबंधित स्तर पर भेजने तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।निजामाबाद तहसील में युवाओं ने कथित पेपर लीक मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से मनीष रावण,अजीत गौतम,संजय कुमार एडवोकेट, हिमांशु कुमार,शुभम कुमार, समर जाटव सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button