आजमगढ़:लालगंज तहसील में पहले दिन रोवर मिशन से कराई गई भूमि की पैमाइश

Azamgarh: Land measurement done by rover mission on first day in Lalganj tehsil

लालगंज/आजमगढ़’,तहसील लालगंज के कैथीशंकरपुर गांव में पहली बार उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा एवं तहसीलदार लालगंज उमेश सिंह की देखरेख में जीएनएसएस रोवर मशीन से भूमि की पैमाइश की गई।उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने बताया कि आबादी और बिल्डिंग की जगह पर मापी करते समय जरीब नहीं चल पा रही थी।ऐसी जगहों पर मापी कराने के लिए ही इसे लाया गया है।इस मशीन से नापी करने पर किसानों की फसल भी नुकसान नहीं होगी।कैथी शंकरपुर गांव में राजस्व टीम ने रोवर मिशन से रोशन गुप्ता की भूमि का धारा 24 में सीमांकन किया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा,तहसीलदार उमेश सिंह,राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह, लेखपाल अजीत यादव, आलोक रंजन सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button