Azamgarh news;अपराधियों में खौफ,जनता में भरोसा-इंस्पेक्टर भुवनेश कुमार चौबे की कार्रवाई से सरायमीर में कानून का राज,फर्जी वीजा और नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला पकड़ा गया
कुवैत भेजने के नाम पर ₹2.24 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फर्जी वीजा-टिकट भी बरामद

थाना सरायमीर पुलिस ने कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹2.24 लाख की ठगी तथा फर्जी वीजा और हवाई टिकट उपलब्ध कराने वाले वांछित आरोपी संदीप ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,पीड़ित की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर खरेवां मोड़ से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटरचना, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और एससी/एसटी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है,थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के नेतृत्व में सरायमीर पुलिस लगातार अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। उनकी सक्रिय कार्यशैली और सख्त कानून-व्यवस्था के चलते क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल है, जबकि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।
सरायमीर (आजमगढ़)। सरायमीर थाना पुलिस ने कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने तथा फर्जी वीजा एवं हवाई टिकट उपलब्ध कराने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में ठगों और अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।जानकारी के अनुसार, 3 जून 2026 को थाना सरायमीर में ग्राम गंगापुर बिजौरा निवासी राजू राम ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गोरखपुर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर/92 गीता वाटिका निवासी संदीप ठाकुर ने उसके दो रिश्तेदारों को कुवैत में नौकरी दिलाने का झांसा देकर विभिन्न किश्तों और नगद के माध्यम से कुल ₹2.24 लाख वसूल लिए। इसके बाद उसने दोनों को कुवैत का फर्जी वीजा एवं हवाई टिकट उपलब्ध कराया, जो दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच के दौरान कूटरचित पाए गए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।इस मामले में थाना सरायमीर पर मुकदमा संख्या 144/2026 दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत सोमवार को उपनिरीक्षक पंकज कुमार यादव अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्त की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर खरेवां मोड़ से आरोपी संदीप ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपने बचाव में न्यायालय में पक्ष रखने की बात कही। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटरचना, फर्जी दस्तावेज तैयार करने एवं उपयोग करने, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा एससी/एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल धीरज मिश्रा एवं महिला कांस्टेबल संजू सिंह शामिल रहे।थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के कार्यभार संभालने के बाद से सरायमीर पुलिस लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।



