Azamgarh news :गोवा इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026 में प्रतिभाग करने हेतु जनपद के उद्यमी करें आवेदन
गोवा इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026 में प्रतिभाग करने हेतु जनपद के उद्यमी करें आवेदन

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
उपायुक्त उद्योग आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया है कि एक जनपद एक व्यंजन वित्त पोषण हेतु सहायता योजना (ODOC) के अंतर्गत गोवा इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में (ODOC) जनपद के उद्यमियों को चेम्बर फार इम्पोर्ट, एक्सपोर्ट एंड हेल्थ द्वारा दिनांक 23 से 25 अगस्त, 2026 के मध्य कला अकादमी, दयानन्द बन्दोकर मार्ग, पणजी, गोवा में 25th FOOD 7 BEVERAGE + AGRO PRO EXP/SUMMIT/ AWARDS 2026-GOA INTERNATIONAL TRADE FAIR का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। संदर्भित ट्रेड फेयर के आयोजन का उद्देश्य औद्योगिक इकाईयाँ, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों, PMFME लाभार्थियों, स्टार्टअप्स, महिला उद्यमियों को आपरेटिप्स, एक्सपोर्टस् व MSME इकाईयों को राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय वायर्स निवेशको, वितरको, होस्पिटेलिटी ब्राड्स व पालिसी मेकर्स से कनेक्ट करते हुए नये विपणन अवसर उपलब्ध कराना है। जिसमें जनपद आजमगढ़ के लिए चयनित उत्पाद मूंग दाल की तहरी, सफेद गाजर का हलवा, आजमगढ़ का लौंगलता के उद्योग, सेवा तथा व्यवसाय से जुड़े सभी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, मिठाई की दुकान, चयनित उत्पाद बनाने की संस्थाए एवं नवीन उद्यमी अपने उत्पाद के प्रदर्शन हेतु विभागीय पोर्टल/वेबसाइट पर https://msme.up.gov.in अपना आवेदन कर गोवा इंटरनेसनल ट्रेड फेयर में प्रतिभाग कर सकते है।
योजना की पात्रता एवं लाभ निम्नवत है:-
Goa International Trade Fair, Summit, Awards 2026 (23-25 अगस्त 2026, कला अकादमी, कैंपल, पणजी, गोवा)
न्यूनतम स्टॉल आकार 3 x 3 मीटर (9 वर्ग मीटर) स्टॉल शुल्क (9 वर्ग मीटर):
9 वर्ग मीटर x रु0 15,000 प्रति वर्ग मीटर रु0 1,35,000
18% GST: रु0 24,300
कुल देय राशिः रु0 1,59,300
जो भी इच्छुक उद्यमी/कंपनी Goa Expo में भाग लेना चाहते है, वे स्टॉल शुल्क नीचे दिए गए बैंक खाते में जमा करें, भुगतान के बाद कृपया Payment Screenshot/UTR/Transaction Details व्हास्टअप मो० नं० 9125996667 पर साझा करें, ताकि आपका स्टॉल शीघ्र पुष्टि (Confirmation) किया जा सके।
प्रतिभागियों द्वारा विभागीय पोर्टल पर आनलाइन आवेदन किये जाने पर स्टाल शुल्क, माल ढुलाई व्यय व यात्रा व्यय पर नियमानुसार प्रतिपूर्ति की जायेगी।
बैंक विवरणः
Account Name: Trinity Enterprises
Account No- 020905002766
Bank: ICICI Bank Ltd., Santacruz (W) Branch, Mumbai – 400054
IFSC Code: ICIC0000209



