Azamgarh news :मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन 05 अगस्त तक

मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन 05 अगस्त तक

मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा सहित छह योजनाओं में आवेदन का अवसर

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

मत्स्य पालक विकास अभिकरण, जनपद आजमगढ़ के प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य, शाहिद जमाल ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की “मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना”, “निषादराज बोट सब्सिडी योजना” एवं “सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम योजना की स्थापना” तथा मत्स्य पालक कल्याण कोष के अन्तर्गत “मोपेड विद् ऑइस बॉक्स योजना, मोती संवर्धन योजना, विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना” के अन्तर्गत जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल fhttp://fisheries.up.gov.in दिनांक 16 जुलाई 2026 से दिनांक 05 अगस्त 2026 तक खोला गया है।

योजनान्तर्गत अन्य विवरण तथा आवेदन करने की प्रक्रिया व आवश्यक अभिलेख की जानकारी विभागीय पोर्टल fisheries.up.gov.in पर देखी जा सकती है। विस्तृत जानकारी विभागीय कार्यालय मड़या, रैदोपुर में किसी भी कार्य दिवस में आकर ले सकतें हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button