Azamgarh news :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

मण्डल के तीनों जनपदों में अपंजीकृत क्लिनिक व अस्पतालों पर अभियान चलाकर की जाए कठोर कार्यवाही- मण्डलायुक्त
सेतुओं के निर्माण में खराब रैंकिंग पर आजमगढ़, बलिया के एक्सईएन को प्रतिकूल प्रविष्टिी एवं मुख्य अभियन्ता को शिथिलता पर कठोर चेतावनी- मण्डलायुक्त
डीपीओ व सीडीपीओ फिल्ड विजिट कर आईसीडीएस की योजनाओं को धरातल पर करें साकार
मण्डल के प्रत्येक विद्युत खण्ड में अधिकतम लाइन लॉस वाले 05 संबंधित जेई को चिन्हित कर करें कार्यवाही- मण्डलायुक्त
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मण्डलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागों के ग्रेडिंग एवं रैंकिंग के आधार पर मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में आईसीडीएस विभाग की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने मण्डल के तीनों जिला कार्यक्रम अधिकारी को पोषण अभियान में प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होने समस्त जिला कार्यक्रम अधिकारी व सीडीपीओ को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक फील्ड विजिट कर योजनाओं का जमीनी मूल्यांकन करें। फैमिली आईडी की समीक्षा में उन्होने निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत पत्रा नागरिकों का फैमिली आईडी बनायी जाए। जननी सुरक्षा योजनान्तर्गत शत प्रतिशत पात्र लाभार्थियों का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
सेतुओं के निर्माण के प्रगति की समीक्षा मंे आजमगढ़ एवं बलिया की प्रगति संतोषजनक न पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक्सईएन सेतु निगम आजमगढ़ व बलिया को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं मुख्य अभियन्ता सेतु निगम मण्डल आजमगढ़ को कठोर चेतावनी देने के निर्देश दिये।
नई सड़कों के निर्माण में मण्डलायुक्त ने प्रगति बढ़ाते हुए ग्रेडिंग व रैंकिंग में सुधार लाने का निर्देश दिया। एकीकृत बागवानी योजना में किये गये आवेदनों के सापेक्ष आवेदकों को लाभान्वित किया जाए। उन्होने उप निदेशक/जिला उद्यान अधिकारी आजमगढ़ को योजना का प्रचार-प्रसार कराते हुए आवेदनों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। पर ड्राप मोर क्राप माइक्रोइरीगेशन योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए आवेदन बढ़ाने पर बल दिया।
एंबुलेंस 108/102 की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम को और कम करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि मण्डल के किसी भी जनपद में बिना पंजीकरण के कोई भी अस्पताल/क्लिनिक संचालित नही होना चाहिए। उन्होने तीनों सीएमओ को निर्देश दिया कि उनके जनपद में कितने अस्पताल पंजीकृत हैं, शेष सभी अपंजीकृत/अवैध क्लिनिक व अस्पताल पर एक साथ औचक निरीक्षण कर विधिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें एवं की गयी कार्यवाही से अवगत करायें। उन्होने निर्देश दिया कि आशाओं के माध्यम से संस्थागत प्रसव की प्रगति बढ़ायें, जिसे प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में संस्थागत प्रसव कम हो रहे हैं, उन आशाओं पर कड़ी कार्यवाही करें। अधिक लापरवाही व शिथिलता मिलने पर संबंधित आशा की सेवा समाप्त करें। मण्डल में टेली रेडियोलॉजी की सुविधा शुरू करने हेतु मण्डलायुक्त ने निर्देशित किया। मण्डलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ मंे सिटी स्कैन का संचालन तथा कार्यों में लापरवाही व शिथिलता बरतने पर सीएमएस को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये।
मंडलायुक्त ने उप निदेशक दिव्यांगजन को निर्देशित किया कि दिव्यांग पेंशन का सत्यापन संवेदनशीलता के साथ व्यवहारिक स्तर पर किया जाए। उन्होने कहा कि दिव्यांग उपकरण वितरण हेतु दिव्यांगजनों का चिन्हांकन सुनिश्चित किया जाए। वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया।
सामाजिक वानिकी की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान के दौरान लगाये गये पौधों की पोर्टल पर वास्तविक डाटा की फीडिंग करायें तथा संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए पौधों का संरक्षण भी कराया जाए। उन्होने निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी/कर्मचारी नियमित रूप से लगाये गये पौधों की मानिटरिंग करते रहें।
मण्डलायुक्त ने मण्डल के एडी बेसिक व बीएसए को निर्देशित किया कि विद्यालयों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें। साथ ही विद्यालयों में छात्र व शिक्षक की उपस्थिति सहित उनके उपलब्धता अनुपात मानक अनुसार सुनिश्चित करें। साथ ही एम-डी-एम की गुणवत्ता व अन्य आयामों पर भी बल दिया।
छात्रवृत्ति की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार छात्रों द्वारा छात्रवृत्ति हेतु किये जाने वाले आवेदनों को विद्यालयों के साथ बैठक कर डाटा को विद्यालय स्तर से अग्रसारित कराते हुए शासन स्तर पर यथाशीघ्र अग्रसारित करें, जिससे कि समय से छात्रवृत्ति का भुगतान हो सके।
विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि मण्डल में अधिकतम लाइन लॉस वाले 05 जेई को चिन्हित कर कार्यवाही करें। मा0 मुख्यमंत्री जी का प्रदेश में निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति की दिशा में विशेष फोकस रहता है। उन्होने निर्देश दिया कि आईजीआरएस व विद्युत कन्ट्रोल रूम पर प्राप्त शिकायतों का अनिवार्य रूप से प्रभावी व गुणवत्तायुक्त निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें, कहीं भी अनावश्यक विद्युत कट न करें। उन्होने निर्देश दिया कि विद्युत बिल में सुधार हेतु दिये गये आवेदनों के सापेक्ष जल्द से जल्द विद्युत बिल में सुधार सुनिश्चित किया जाए।
कृषि विभाग के अन्तर्गत पीएम फसल बीमा योजना में किये गये आवेदन के सापेक्ष शत प्रतिशत पात्र लाभार्थियों का भुगतान सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि बिना कारण कोई भी आवेदन निरस्त न करें।
पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान आजमगढ़ मण्डल में स्थित गौशालाओं के किनारे ट्रेंच/गड्ढ़ा खुदवाकर पेड़ लगायें। पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान कम होने पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया। समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत शादी अनुदान योजनान्तर्गत आवेदनों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि बिना कारण कोई भी आवेदन निरस्त न करें, छोटी मोटी कमियों को दूर कर अधिक से अधिक आवेदन स्वीकृत करें। मण्डल के सभी तहसीलों/ब्लाकों में स्टेडियम/मिनी स्टेडियम एवं ओपेन जिम बनाने हेतु ग्राम पंचायतों में भूमि चिन्हित करते हुए ग्राम पंचायत से प्रस्ताव भिजवायें।
मण्डलायुक्त ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों/राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायत के समाधान हेतु स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट में विस्तृत विवरण लिखें कि उनके द्वारा किस तिथि/समय क्या-क्या देखा गया, वास्तविक स्थिति क्या है, आदि बिन्दुओं को अंकित करते हुए गुणवत्तापूर्ण व समय सीमा में निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही मण्डलायुक्त ने जल जीवन मिशन हर घर जल, पं0 दीन दयाल सोलर स्ट्रीट लाइट, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राज्य योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, ओडीओपी टूलकिट वितरण, बागवानी, कृषि रक्षा रसायन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बीज डीबीटी, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क निर्माण, 15वां वित्त आयोग, 5वां वित्त आयोग, आपरेशन कायाकल्प, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, नई सड़कों का निर्माण, दुग्ध मूल्य भुगतान, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मत्स्य उत्पादन, प्रोजेक्ट अलंकार आदि की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को योजनान्तर्गत अपेक्षित प्रगति लाते हुए रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी मऊ आनन्द वर्धन, अपर आयुक्त प्रमोद कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी बलिया आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी मऊ विवेक कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त विकास आयुक्त सहित समस्त मण्डलीय अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



